जमशेदपुर / आदित्यपुर 31 July 2024: सामाजिक संस्था श्री शनिदेव भक्त मंडली में गड़बड़ी के आरोप को लेकर मंडली के पूर्व अध्यक्ष रंजन प्रदीप ने मीडिया के सामने कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
आदित्यपुर स्थित गुडविल होटल में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रंजन प्रदीप ने मंडली के खातों में गड़बड़ी, पदाधिकारियों के मनमाने फैसले और धन के दुरुपयोग जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि मंडली के खातों का कभी ऑडिट नहीं हुआ है और पैन कार्ड भी सही नहीं है। इसके अलावा, मंडली के पैसे का निजी स्वार्थ के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। रंजन प्रदीप ने यह भी बताया कि मंडली में पदाधिकारियों का चुनाव पारदर्शी तरीके से नहीं होता है, बल्कि मनोनयन के आधार पर किया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंडली के एक से अधिक बैंक खाते हैं, जिसकी कोई जरूरत नहीं है।
सबसे गंभीर आरोप यह है कि मंडली द्वारा एकत्रित धनराशि का उपयोग जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए नहीं किया जा रहा है, बल्कि इसे निजी स्वार्थ के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। रंजन प्रदीप ने कहा कि कई ऐसे परिवारों को मदद दी गई है, जिनकी जरूरत नहीं थी।
इस मामले में मंडली के अन्य पूर्व पदाधिकारी गणेश विश्कर्मा, धीरेन्द्र प्रसाद, अंकित शुभम आदि भी रंजन प्रदीप के आरोपों का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि मंडली में पारदर्शिता की कमी है और सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है ।
इस मामले में मंडली के पदाधिकारियों का अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है। देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है।
नमन परिवार ने उधम सिंह को दी श्रद्धांजलि https://yash24khabar.com/naman-family-paid-tribute-to-udham-singh-28122/