जमशेदपुर में टाटा पावर के अंतर्गत कार्यरत अभिषेक कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के ठेका मजदूरों ने तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर गुरुवार को हड़ताल पर चले गए। अपनी मांगों के समर्थन में मजदूरों ने टाटा पावर गेट के समक्ष प्रदर्शन किया।
मजदूर नेता अंबुज कुमार ठाकुर ने बताया कि कंपनी ने पिछले तीन माह से मजदूरों का वेतन नहीं दिया है। इससे मजदूरों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। वेतन की मांग को लेकर मजदूरों ने कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर कंपनी के प्रतिनिधि बिट्टू कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने मजदूरों से वार्ता की। वार्ता के बाद कंपनी ने 15 दिसंबर तक सभी मजदूरों का वेतन देने का आश्वासन दिया। इस पर मजदूरों ने हड़ताल खत्म कर दी और काम पर लौट गए।
प्रदर्शन में झारखंड प्रदेश एटक के सचिव अंबुज कुमार ठाकुर, टाटा पावर मजदूरों के नेता निगम आनंदपाल, जिला आईटीसी के नेता सतेंद्र सिंह, जिला एटक के पदाधिकारी ज्वाला प्रसाद के साथ सैकड़ों मजदूर शामिल थे।
मजदूरों ने कहा कि अगर 15 दिसंबर तक वेतन नहीं दिया गया तो वे फिर से हड़ताल करेंगे।