चाईबासा: हिंदू नव वर्ष के मौके पर हिंदू जागरण मंच और समस्त हिंदू समाज की ओर से चाईबासा शहर में विशाल शोभा यात्रा निकली गई। इस शोभा यात्रा में महिला सशक्तिकरण को दर्शाती बुलेट पर सवार दो महिलाएं सबके आकर्षण का केंद्र रही।
हिंदू जागरण मंच की ओर से बीते 4 सालों से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चे हिस्सा लेते हैं। शहर के ग्वाला पट्टी से शोभा यात्रा शुरू होकर विभिन्न मार्गो से होते हुए दुर्गा मंदिर पहुंची, जहां मानव दुर्गा की आरती का आयोजन किया गया।
इसके बाद बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। शोभा यात्रा के दौरान किसी तरह का उपद्रव ना हो इसके लिए जिला पुलिस की ओर से पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई थी।
हिंदू जागरण मंच के संयोजक जय गिरि और महावीर मंडल के अध्यक्ष पवन शर्मा ने चाईबासा शहर के सभी लोगों को हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।