गंगा दशहरा 5 June 2024 : शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ :-
पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह के दशमी तिथि के दिन गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाता है। पापों से मुक्ति और अंत समय में मोक्ष प्राप्त करने के लिए ये दिन बेहद ही खास होता है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन ही मां गंगा धरती पर अवतरित हुई थी। पंचांग के अनुसार बता दें कि 16 जून को गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। इस बार का ये पर्व बेहद ही खास होने वाला है क्योंकि इस दिन बहुत से शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है।


खास बात यह है कि यह योग सौ साल बाद बन रहा है। इस वजह जो भी व्यक्ति सच्चे मन से गंगा मैया की पूजा करेगा उसके द्वारा किए गए जाने-अनजाने के पापों से मुक्ति मिलेगी और साथ ही साथ अंत समय में मोक्ष की प्राप्ति होगी। तो चलिए सबसे पहले जानते हैं कि कौन से शुभ योगों का निर्माण होने जा रहा है।
शुभ संयोग :-
पंचांग और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बता दें कि इस दिन अमृत योग और रवि योग का अद्भुत संगम होने जा रहा है। इसी के साथ इस दिन हस्त नक्षत्र भी है जो इस दिन में और भी ज्यादा चार चाँद लगा देगा।
सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत योग का निर्माण सुबह 10 बजकर 23 मिनट तक होगा और सारा दिन रवि योग रहेगा।
अगर कोई व्यक्ति कर्ज के बोझ के नीचे दबा हुआ है तो उसे गंगा दशहरा के दिन अपनी लंबाई के बराबर काला धागा लेकर एक नारियल पर बांध दें और इसकी विधि-विधान के साथ पूजा करें।
जीवन में कामयाबी प्राप्त करना चाहते हैं तो मिट्टी के घड़े को पानी से पूरा भर लें और इसके बाद इसमें चीनी डाल कर किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान कर दें। ऐसा करने से जीवन की सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं।
पितरों की आत्मा की शांति के लिए इस दिन उनका तर्पण अवश्य करें। ऐसा करने से वंश में वृद्धि होने लगती है ,और अगर आप पितृ दोष से परेशान हैं तो भी इस उपाय को भी कर सकते हैं।
इसके अलावा अगर कोई और खराब ग्रह परेशान कर रहा है तो इस दिन गंगा स्तोत्र का पाठ करें। कोई भी कार्य करने से पहले अगर इस मंत्र का जाप कर लिया जाए तो हर कार्य में सफलता प्राप्त होती है।
मंत्र: ओं नमो गंगायै विश्वरूपिण्यै नारायण्यै नमो नमः
पूजा के सभी मंत्रों में गायत्री मंत्र को बहुत शhttps://yash24khabar.com/among-all-the-mantras-of-worship-gayatri-mantra-is-considered-very-powerful-and-effective-23270/क्तिशाली और प्रभावशाली माना जाता है। इस मंत्र को महामंत्र भी कहा जाता है।