Ranchi, बैठक मे अन्य पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के अलावा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद अनवर हयात मौजूद रहे। बैठक के दौरान मोर्चा के संगठन को मजबूती देने और मिशन 2024 के अलावा भावी कार्यकर्मों की रणनीति बनाई गई।बैठक के बाद मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात ने पत्रकारों को बताया कि राष्ट्रीय मोर्चा दो बड़े कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है, जिसमें प्रदेश इकाई को मजबूती से भाग लेना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के करीब एक हजार स्थानों पर मोर्चा की ओर से ‘स्नेह संवाद’ का आयोजन होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोर्चा मोदी मित्र बनाने और शुक्रिया मोदी भाईजान कार्यक्रम के जरिए अल्पसंख्यक समुदाय तक पहुंचेगी, .. और भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों के बल पर अधिक से अधिक जनसमर्थन जुटाने का प्रयास करेगी। अनवर हयात ने कहा कि पार्टी 2024 मे झारखण्ड की सभी चौदह लोकसभा सीटें और विधानसभा चुनाव मे पचपन के आंकड़े को पार कर प्रदेश मे एक स्थायी और मजबूत सरकार बनाने के इरादे से काम कर रही है।