जमशेदपुर, भाजपा मानगो मंडल के तत्वधान में भाजपा मानगो मंडल विनोद राय की नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें सभी पूर्व मानगो मंडल के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ जनों का आशीर्वाद लिया गया । सर्वप्रथम भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य , जनसंघ काल के प्रणेता डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीन दयाल उपाध्याय चित्र पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम की शुरुआत की । उसके पश्चात भाजपा व्यपार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह ,पूर्व मंडल अध्यक्ष गंगा प्रसाद साहू, मनोज सिंह विनोद सिंह, मंडल अध्यक्ष विनोद राय,महामंत्री धर्मेंद्र कुमार, संतोष उपाध्याय को अंग वस्त्र पहनाकर सभी कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया । सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा की अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया इसके पश्चात् सभी सम्मानित सदस्यों को मंच पर आमंत्रित किया गया । पूर्व मंडल गंगा प्रसाद साहू के द्वारा उद्बोधन किया गया जिसमें उन्होंने बताया कि कि जिस समय भारतीय जनता पार्टी के पास केवल दो सांसद हुआ करते थे और आज भारत में 302 सांसद है । यह सभी उन महान कार्यकर्ताओं के बदौलत ही संभव हो पाया है । कार्यक्रम का संचालन भाजपा मानगो मंडल के महामंत्री धर्मेंद्र कुमार ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन संतोष उपाध्याय ने किया । आज के कार्यक्रम मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप सिंह , नित्यानंद सिन्हा, नीलकमल शेखर, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह , महिला मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लक्की सिंह, राजीव सिंह, तन्मय झा, भाजपा मानगो मंडल अध्यक्ष विनोद राय , मानगो मंडल महामंत्री धर्मेंद्र कुमार , संतोष उपाध्याय ,मंत्री अंकेश श्रीवास्तव, रितु विश्वकर्मा,सुशील कुमार सिंह,
सिंह , सुनील गोराई , मनोज तिवारी,दीपक सुंडी, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुशील पांडेय , महिला मोर्चा अध्यक्ष मीना शर्मा ,अनुसुचित जाति मोर्चा अशोक कुमार , सुमन श्रीवास्तव , सहित सैकड़ों कार्यकर्तगण उपस्थित थे।