जमशेदपुर: भाजपाइयों ने पार्टी का स्थापना दिवस शनिवार को धूमधाम से मनाया। इस मौके पर पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर पार्टी का झंडा फहराया। सभी मंडल में कार्यक्रम हुए। पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेई पहुंचे।
उन्होंने अपने भाषण में कहा कि भाजपा ने मर्यादा पुरुषोत्तम राम का मंदिर बनाकर विपक्षियों का मुंह बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी लोकसभा चुनाव में 400 सीटों से अधिक का आंकड़ा पार करेगी।
अपने संबोधन के बाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने पदाधिकारी के साथ मीटिंग भी की। इस कार्यक्रम में सांसद विद्युत वरण महतो भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल मोदी, भाजपा के नगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।