जमशेदपुर, 10 दिसंबर 2023: भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर की जिला कार्यसमिति एवं मंडल सशक्तिकरण अभियान प्रशिक्षण वर्ग की बैठक रविवार को बिस्टुपुर स्थित सिंहभूम चैम्बर के सभागार में सम्पन्न हुई। महानगर अध्यक्ष अमित अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में चंदनकियारी के विधायक सह झारखंड के नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, जमशेदपुर लोकसभा के सांसद विधुत वरण महतो, भाजयुमो झारखंड प्रदेश के प्रभारी विजय जयसवाल, भाजपा जमशेदपुर अध्यक्ष गुंजन यादव, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत कुमार, भाजयुमो जिला प्रभारी सुजीत सोनी, प्रदेश प्रवक्ता अमिताभ सेनापति, कोल्हान प्रण्डल प्रभारी प्रदीप मुखर्जी सहित अन्य वरीय नेतागण मुख्य रूप से शामिल हुए।
बैठक में अमित अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए महानगर द्वारा किए गए सांगठनिक कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने पिछले दिनों में पार्टी के कार्यो एवं प्रयासों की जानकारी देते हुए कहा की हम चुनावी वर्ष में है, उन्होंने कहा कि भाजयुमो जमशेदपुर महानगर कृतसंकल्पित है की 2024 में झारखंड के 14 सीटों पर कमल खिलाकर नरेंद्र मोदी जी को पुनः देश के प्रधानमंत्री बनाएंगे।
राज्य सरकार आज युवाओ को ठगने का काम कर रही
नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने संगठन मजबूती पर जोर देते हुए कहा की बेरोजगारी, स्वास्थ्य व्यवस्था, अवैध खनन, अपराध आज चरम पर है। उन्होंने झारखंड सरकार पर जम कर हमला बोला साथ ही अवैध खनन को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा की राज्य सरकार आज युवाओ को ठगने का काम कर रही है, चाहे वह बेरोजगारी भत्ता देने की बात हो या नौकरी। उन्होंने संगठन मजबूती पर जोर देते हुए कहा की आज झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार को 4 वर्ष हो गया है परंतु सरकार जो वादा करके सत्ता में आयी थी उस वादा से वादाखिलाफी कर रही है।
जमशेदपुर लोकसभा के सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा की युवाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने सभी युवाओं को अपने साथियों के समूहों को व्यवस्थित करने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा की केवल हमारे सबसे बड़े खजाने का उपयोग करके ही हमारे युवा – हमारे लिए एक बेहतर संघटन का निर्माण कर सकते हैं।
भाजपा कार्यकर्ता विचारों के साथ आगे बढ़ते हैं
भाजयुमो झारखंड प्रदेश के प्रभारी विजय जयसवाल ने कहा की भाजपा कार्यकर्ता विचारों के साथ आगे बढ़ते हैं। हम सौभाग्यशाली है कि हम इस दल के कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे है। भाजपा वंश आधारित पार्टी नही है, कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। जिससे सामान्य कार्यकर्ता मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक का सफर तय करते है। उन्होंने संगठन मजबूती पर जोर देते हुए एक बूथ पर दस युथ को जोड़ने पर बल दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुँचने और राज्य सरकार की विफलता को आमजनों के बिच ले जाने का आह्वान किया। उन्होंने मंडल सशक्तिकरण पर सभी मंडलो को सशक्ति करने का मंत्र भी कार्यकर्ताओ को दिया।
भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा की युवा की पार्टी के रीढ़ के हड्डी है। उन्होंने कहा की आगामी लोकसभा चुनाव में झारखंड से 14 कमल खिला कर पुनः नरेंद्र मोदी जी के हाथों को मजबूत करने की जिम्मेदारी युवाओं पर ही है। उन्होंने सभी युवाओं से मंडल सशक्तिकरण पर पूरी तन्मयता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा की केवल कहा जाता था की राम हम आएंगे मंदिर वही बनाएंगे, परंतु आज पूरा विश्व गौरवान्वित है की मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को होना सुनिश्चित है।