झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने अपने राजनीतिक विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा की हमारी सरकार जुमलेबाजी नहीं, काम करती है। हम जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं। मुख्यमंत्री सोरेन हजारीबाग में अबुआ आवास स्वीकृति पत्र समझ में बोल रहे थे।
इस अवसर पर प्रमंडल के 28295 लाभुकों को आवास का स्वीकृति पत्र सौंपा। इससे पहले मुख्यमंत्री ने कृषि मंत्री बादल और श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता के साथ मिलकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते 4 वर्षों में सरकार की ओर से जो भी योजनाएं बनी है, सभी जनता की उम्मीदों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। 2019 में गठबंधन की सरकार बनी तब से भारतीय जनता पार्टी उसे अस्थिर करने में जुटी रही। 4 वर्षों में हेमंत सोरेन ने कई उल्लेखनीय कार्य किये , आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम के जरिए से सरकार को 35 लाख से अधिक आवेदन मिले, जिसमें 28 लाख 83000 का निष्पादन कर दिया गया।
मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहां की आवास और पेंशन सबसे बड़ी समस्या बनकर सामने आई, इसके बाद 50 वर्ष से अधिक लोगों को सवरजन पेंशन योजना से जोड़ा गया। उन्होंने कहा कि सरकार सभी वर्गों की उन्नति के लिए कार्य कर रही है, प्रत्येक किसान के खेत में पानी पहुंचाने की योजना बनाई जा रही है, आगामी समय में हर खेत में नल से जल पहुंचाया जाएगा, हर गांव में लिफ्ट इरीगेशन की सुविधा मिलेगी, हम सभी झारखंड आंदोलन की उपज हैं, यहां की आवश्यकता को हम अच्छी तरह जानते हैं।