जमशेदपुर। झारखंड के मुख्यमंत्री और सरायकेला के विधायक चंपई सोरेन शनिवार को चार दिवसीय दौरे पर अपने विधानसभा सरायकेला पहुंचे. मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सबसे पहले गम्हरिया के पिंडराबेड़ा में ग्रामीणों से मिले. जिसके बाद में एक होटल में गम्हरिया प्रखंड के झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ बूथ कमेटी की बैठक में शामिल हुए. बूथ स्तरीय बैठक के दौरान मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने झामुमो कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. गम्हरिया प्रखंड में तीन अलग-अलग स्थान पर आयोजित बैठक में हिस्सा लेने के बाद मुख्यमंत्री रविवार को सरायकेला मुख्यालय में बूथ स्तरीय संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिए . इसके साथ ही 16 अप्रैल को. भी जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और भ्रमण करेंगे. मुख्यमंत्री आगमन और कार्यक्रम को लेकर सरायकेला जिला पुलिस प्रशासन चाक चौबंद दिखी. मुख्यमंत्री ने मीडिया को बताया कि राज्य के 14 सीटों पर महागठबंधन की जीत होगी. उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड के सभी 14 लोकसभा सीटों पर महागठबंधन की जीत तय है. उनके सभी प्रत्याशी चुनाव जीतने में सक्षम हैं.
उक्त कार्यक्रम सरायकेला जिला अध्यक्ष व 20 सूत्री उपाध्यक्ष डॉक्टर शुभेन्दु महतो के नेतृत्व में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई.