जमशेदपुर महानगर भाजपा मे लगातार विवाद का दौर जारी है, और अब इस्तीफा का दौर भी चलने लगा है, इसके प्रथम चरण में 70 से ज्यादा सदस्यों ने वरीय जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंहा को इस्तीफा सौंप दिया। संगठन के प्रति महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के कार्यशाली से नाराज कार्यकर्ता साकची कार्यालय पहुंचे ।
परसुडीह मंडल के महामंत्री देवेंद्र कुमार सिंह ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा, कि जिला अध्यक्ष की कार्यशैली शुरुआत से ही संगठन के खिलाफ रही है। वह हमेशा अपने ही बातों को कार्यकर्ताओं और प्रभारीयो पर थोपते थे।
इतना तक की संगठन में बेहतर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर वे अपने चहते को ही प्रभारी बनाने का कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में भाजपा के सदस्यता अभियान में भी मंडल अध्यक्ष द्वारा दी गई, नामो को पूरी तरह से दरकिनार कर परसुडीह मंडल के सदस्यता प्रभारी राम सिंह मुंडा को बना दिया गया। जब नामित सदस्यों ने इसका कारण जानना चाहा तो कोई संतुष्ट उत्तर नहीं दे पाए और कहने लगे आप लोग सिर्फ संगठन के लिए कार्य करें।
इतना ही नहीं उनके द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से प्रभारी और कार्यकर्ताओं के खिलाफ दुष्प्रचार भी किया जा रहा है।ऐसे में आत्म सम्मान के साथ समझौता कर उनके साथ काम नहीं किया जा सकता। इसलिए मंडल के 54 भूतों के 200 से ज्यादा प्रभारी और कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा देने का निर्णय लिया है।
इस खबर को पढ़ें जिला समाहरणालय के समीप से बीती रात अज्ञात चोरों ने ट्रांसफार्मर के क्वायल की चोरी की
इस खबर को पढ़ें नव वर्ष 2025 के आगमन मे झूमाने के लिए भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव पहुंचेंगे जमशेदपुर
इस खबर को पढ़ें मऊ भंडार थाना क्षेत्र में स्वर्णरेखा पुल के नीचे मिली बच्ची का शव