जमशेदपुर, 24 दिसंबर 2023: स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन, जमशेदपुर के सदस्यों द्वारा सोनारी गुरुद्वारा साहिब कमेटी को एक “डेड बॉडी फ्रीजर बॉक्स” यानी “शव संरक्षण बाक्स” उपलब्ध कराया गया है। इस फ्रीजर बॉक्स की सुविधा कोई भी नागरिक, अपने जरूरत पर किराए पर ले सकता है।
गुरुद्वारा साहिब, सोनारी द्वारा डेड बॉडी फ्रीजर बॉक्स के लिए किराया शुल्क ₹ 500/- प्रति दिन निर्धारित किया गया है। इसे घर ले जाने के लिए वाहन किराए पर लेने का शुल्क अतिरिक्त है या पार्टी को इसकी व्यवस्था स्वयं करनी होगी।
जमशेदपुर का कोई भी नागरिक इस मोर्चरी फ्रीजर बॉक्स सेवा का लाभ उठा सकता है, जिसके लिए उसे सोनारी गुरुद्वारा साहिब से संपर्क करना होगा। बहुत मामूली प्रतिदिन किराया देकर कोई भी इसे प्राप्त कर सकता है। इस बॉक्स को घर तक ले जाने के लिए वाहन की व्यवस्था जरूरतमंद व्यक्तियों को करनी होगी। गुरुद्वारा साहिब, सोनारी भी बहुत मामूली किराये पर वाहन उपलब्ध कराएगी।
सोनारी गुरुद्वारा साहिब का संपर्क नंबर इस प्रकार है:
- 9934111515
- 8235373697
यह एक बहुत ही सराहनीय पहल है, जो जरूरतमंद लोगों को एक बड़ी राहत देगी। इस पहल से उन लोगों को मदद मिलेगी, जिनके परिजनों का आकस्मिक निधन हो जाता है और वे शव को अंतिम संस्कार के लिए सुरक्षित रूप से रखना चाहते हैं।