जमशेदपुर बिहार के बिस्कोमान के निदेशक मंडल का चुनाव 16 जनवरी को पटना मे होने जा रहा है, उक्त चुनाव को लेकर बिहार से राजद के 12 विधायक आज जमशेदपुर पहुंचे, जिसका नेतृत्व डॉक्टर सुनील सिंह कर रहें थे।
इस चुनाव को लेकर डॉक्टर सुनील सिंह ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है, कोल्हान मे 18 वोटर है, इन सभी लोगों से एक मीटिंग करने के लिए सभी बिहार से जमशेदपुर पहुंचे थे, जंहा सभी ने बिस्टुपुर के एक निजी होटल के हॉल में मीटिंग की गईं।
पिछले 22 साल से बिस्कोमान के चेयरमैन डॉक्टर सुनील सिंह है, फिर से सभी वोटरों की मन की बात जानने और उनसे एक मीटिंग करने सभी लोग आज शहर पहुंचे थे, वंही सुनील सिंह ने कहा कि अब तक बिहार झारखण्ड मे बिस्कोमान अच्छा कार्य कर रहा है, उन्होंने कहा कि अब तक बिस्कोमान में गिरावट नहीं आया है, सभी लोग अच्छा काम कर रहे है।
वंही परसा विधायकने कहा कि दोनों ही राज्य के किसानों के लिए बिस्कोमान काम कर रहा है, जिससे हर वर्ष किसानों को इसका लाभ मिल रहा है, उन्होंने सभी वोटरों के बारे में कहा कि सभी वोटर उनके साथ है, वंही राजद के सभी विधायकों का स्वागत जमशेदपुर मे पूरेन्द्र नारायण सिंह ने जोरदार तरिके से किया, अन्य विधायक ने भी बिस्कोमान की कार्यों की प्रशंसा की।
इस खबर को पढ़ें सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन, गर्म कपड़े, कम्बल समेत मनरेगा जॉब कार्ड का किया गया वितरण
इस खबर को पढ़ें चोरी की घटनाओं ने व्यवसायियों की बढाई चिंता, बैठक कर किया गया विचार विमर्श
इस खबर को पढ़ें डहरे टुसु परब 2025: तैयारी पूरी, एक लाख से अधिक लोगों की भागीदारी की उम्मीद