जमशेदपुर: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मानगो सेवा केंद्र की ओर से मानवता के कल्याण के लिए अवतरित सृष्टि जगत के पालनहार, सर्व धर्म की सर्व आत्माओं के परमपिता परम शिक्षक निराकार भोलानाथ शिव बाबा की महान कर्तव्य वाचक यादगार भारत के प्रति अति प्राचीन एवं विश्व प्रसिद्ध द्वादश ज्योर्तिलिंगम बाबा के एक ही स्थान पर एकसाथ दर्शन करने हेतु आयोजित तीन दिवसीय द्वादश ज्योतिर्लिंग शिव दर्शन मेला के समापन दिवस पर काफी संख्या में शिव भक्तों ने मेला दर्शन का लाभ लिया।


समापन दिवस को संबोधित करते हुए ब्रह्माकुमारी रूबी बहन ने बताया यह मेला लोगों को परमात्मा अवतरण का संदेश हैं। हम लोग को यह संदेश देते हैं कि परमात्मा भगवान गॉड ईश्वर जो सर्वमान्य, सर्वोच्च, सर्वशक्तिमान है उन्हीं परमात्मा की यादगार यह ज्योति स्वरूप है।


वर्तमान समय 89 वर्षों से मानवता के कल्याण के लिए भक्तों को भक्ति का फल देने संतो का उद्धार करने नई सतजोगी स्वस्थ समृद्ध खुशहाल दुनिया की पुनर्स्थापना के लिए सत्यज्ञान दे सहज राजयोग सीखा रहे हैं। आप सभी हमारे सेवा केंद्र में आकर परमात्मा का सत्य परिचय प्राप्त कर खुद का परिवार समाज एवं विश्व कल्याण करने में अपना बहुमूल्य योगदान दे। याद रहे वर्तमान समय विश्व परिवर्तन का समय चल रहा है खुद जागे औरों को भी जगाए। भाग्य बनाने की शुभ बेला बीत न जाए सोने में।
इस शुभ अवसर पर समाज सेवी अविनाश सिंह राजा बाबू ने उपस्थित से हमारा उमंग उत्साह बढ़ाया इस कार्यक्रम के कुशल एवं शांतिपूर्ण आयोजन में ब्रह्माकुमारी संस्था से जुड़े भाई बहनों का सहयोग बहुत ही सराहनीय रहा।
इस खबर को पढ़ेंसंस्थापक दिवस पर यूनियन की इतिहास रचने की है तैयारी
इस खबर को पढ़ेंस्कूली बच्चों का झगड़ा सुलझाने गए कदमा टैंक रोड निवासी बिपिन कुमार पर हमलावरों ने कर दिया हमला
इस खबर को पढ़ेंनीमडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पारगामा निवासी आशा सिंह सरदार ने एक अनोखे बच्चे को जन्म दिया