जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध मादक पदार्थ ब्राउन सुगर की खरीद बिक्री करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान रबि किशोर पाण्डेय के रूप में हुई है। उसके पास से 24 पुड़िया ब्राउन सुगर बरामद हुई है, जिसका कुल वजन 1.23 ग्राम है।
जानकारी के अनुसार, सीतारामडेरा थाना पुलिस अवैध नशा के विरुद्ध अभियान चला रही थी। इसी क्रम में 28 दिसंबर 2023 को रात्रि में पुलिस ने भुइयाँडीह, कालिंदी बस्ती स्थित कालिंदी क्लब के पास से रबि किशोर पाण्डेय को ब्राउन सुगर के साथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ सीतारामडेरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। उसके खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के आरोप में मामला दर्ज किया जा चुका है।
पुलिस का कहना है कि अवैध नशा के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। जो भी व्यक्ति नशा तस्करी में लिप्त होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।