जमशेदपुर , पश्चिम के विधायक बनने के बाद सरयू राय ने मानगो की बदइंतजामी को ठीक करने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने शनिवार को सर्किट हाउस में मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त और अन्य अधिकारियों के साथ मीटिंग की।
इस मीटिंग में उप नगर आयुक्त को निर्देश दिया गया कि मानगो में साफ-सफाई और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था को चाक चौबंद किया जाए। मानगो नगर निगम ठीक से काम नहीं कर पा रहा है। साफ-सफाई से लेकर स्ट्रीट लाइट तक की व्यवस्था पटरी से उतर गई है।
जगह-जगह कचरे का अंबार है। नालों की सफाई तीन-चार साल से नहीं हो रही है। मानगो नगर निगम में कर्मचारियों के 103 पद हैं। इनमें से 67 पद खाली हैं। महज, 36 कर्मचारी ही किसी तरह सारे काम संभाले हुए हैं। यही वजह है कि कोई काम ठीक से नहीं हो पा रहा है। यहां-वहां साफ सफाई कराई जाती है। यही हाल स्ट्रीट लाइट का है।
अब तक मानगो की सुध लेने वाला कोई नहीं था। अब जमशेदपुर पश्चिम के विधायक बनने के बाद सरयू राय ने मानगो की बदइंतजामी को ठीक करने का बीड़ा उठाया है।
उन्होंने शनिवार को सर्किट हाउस में मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त और अन्य अधिकारियों के साथ मीटिंग की। इस मीटिंग में उप नगर आयुक्त को निर्देश दिया गया कि मानगो में साफ- सफाई और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था को चाक चौबंद किया जाए।
इस खबर को पढ़ेंमंत्री बनने के बाद रामदास सोरेन पहुंचे जमशेदपुर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत
इस खबर को पढ़ेंब्रह्माकुमारी ईश्वरीय संस्थान में एक दिवसीय कवि सम्मेलन एवं कलाकार महासम्मेलन का होगा आयोजन
इस खबर को पढ़ेंराम विवाह झांकी निकालने के दौरान दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प