भाजपा का मिलन समारोह रविवार को नामकुम में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में नामकुम जिला परिषद सदस्य रामावतार केरकेट्टा और खिजरी ग्राम पंचायत की मुखिया कर्मेला कच्छप के नेतृत्व में कई लोगों ने भाजपा में शामिल हुए। ये लोग पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर महामंत्री, डॉ प्रदीप वर्मा, सांसद संजय सेठ, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस मौके पर मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत प्रगति के पथ पर अग्रसर है। पूरे विश्व में भारत का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में शपथ ग्रहण करते हुए कहा था कि उनकी सरकार गांव, गरीब, किसान, आदिवासी, दलित, पिछड़ा सहित सबका साथ सबका विकास को समर्पित रहेगी।
साढ़े नौ वर्षों से मोदी सरकार अपने वादों पर खरा उतर रही
उन्होंने कहा कि साढ़े नौ वर्षों से मोदी सरकार अपने वादों पर खरा उतर रही है। इसलिए जनता का विश्वास मोदी सरकार पर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों के घर तक शौचालय देकर गरीब बहनों का इज्जत बढ़ाया, गरीबों को जनधन खाता से जोड़कर बैंक के दरवाजे पर पहुंचाया, पक्के मकान, गैस कनेक्शन, नल से जल ये सब गरीब के घरों की पहचान बन गए। आयुष्मान योजना ने 5 लाख तक के इलाज की गारंटी दी। प्रति व्यक्ति 5 किलो अनाज ने किसी को भूखा नहीं सोने दिया। पीएम विश्वकर्मा योजना गांव के हुनरमंद पारंपरिक कारीगरों को मजबूत करेगी।
भाजपा जनभावनाओं को समझती है। 50 वर्षों तक कांग्रेस पार्टी ने अलग राज्य आंदोलन को दबाया, कमजोर किया, उसकी बोली लगाई। लेकिन अटल के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार ने अलग झारखंड राज्य का सपना साकार किया।
मरांडी ने कहा कि भाजपा की सरकार ने झारखंड के विकास के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं से झारखंड का विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार झारखंड के लोगों के लिए हमेशा तत्पर है।