मानगो विकास समिति के अध्यक्ष ओंकार नाथ सिंह की धर्मपत्नी किरण सिंह का निधन टाटा मुख्य अस्पताल में आज बुधवार दिनाँक 10/012024 को हो गया। उन्होंने आज 07:40 बजे संध्या अंतिम साँस ली।वे हृदय रोग की मरीज़ थी और इधर उनकी किडनी भी काम करना बंद कर दी थी। डॉक्टर डायलिसिस के लिए लाइन लगा रहे थे तभी उनकी हृदय गति रुक गई। अभी उनका शव टाटा मुख्य अस्पताल के शीत गृह में रखा गया है। कल दिन दस बजे से उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान प्रहलाद नगर से निकलेगी।