लातेहार में 26 दिसंबर 2024 को औरंगा
लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के उलगड़ा गांव के औरंगा नदी पुल निर्माण कार्य में लगे मुंशी (नाईट गार्ड) बाल गोविंद साव के हत्याकांड में शामिल पांच अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इस आशय की जानकारी पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि गत 26 दिसंबर को बाल गोविंद साव की टांगी से निर्मम हत्या पुल निर्माण स्थल पर कर दी गयी थी।
इस घटना में अज्ञात अपराधियों ने झारखंड संघर्ष जनशक्ति मोर्चा (एसजेएमएम) के लेटर पैड पर पर्चा लिखकर घटना की जिम्मेवारी संगठन के प्रदीप सिंह के द्वारा लिया गया। मृतक के पुत्र प्रदीप साव ने इस संबंध में लातेहार थाना में कांड संख्या 211/24 दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के बाद एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ अरविंद कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था।
अनुसंधान के क्रम में तीन जनवरी को इस कांड में संलिप्त पांच अपराधियों को भूसूर ग्राम के पिपरागढ़ा केंदुवाही से गिरफ्तार किया गया। पांचों अपराधियों में बाल गोविंद साव की हत्या में शामिल होने की बात स्वीकार की। उन्होंने पुलिस को बताया कि प्रदीप गंझू उर्फ प्रदीप सिंह उर्फ प्रदीप जी (चंदवा) के साथ लेवी हेतु क्षेत्र में दहशत फैलाने के उदेश्य से एसजेएमएम के नाम पर पर्चा फेंक कर बाल गोविंद साव की हत्या कर दी थी। गिरफ्तार आरोपियों में भुनेश्वर सिंह उर्फ अंकित (21), रमेश सिंह (24), छोटे लाल उरांव (27), रामचंद्र उरांव (24) और सनोज उरांव (23) का नाम शामिल है। उनके पास से पुलिस ने तीन भरठुआ, दो मोबाइल व हत्या में प्रयुक्त एक टांगी बरामद किया गया है।


इस छापामारी में एसडीपीओ अरविंद कुमार, लातेहार पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी दुलार चौड़े, पुअनि भागीरथ पासवान, मनोज कुमार, रामाकांत गुप्ता, राहुल सिन्हा, सुरेंद्र कुमार महतो, विक्रांत कुमार उपाध्याय, सअनि नागेश्वर महतो, संतोष कुमार, मनीष राय, अरविंद तिवारी, लातेहार थाना के सशस्त्र बल के जवान, सैट-1 के जवान व तकनीकि शाखा के पुलिस कर्मी शामिल थे।
इस खबर को पढ़ें ऑटो-ट्रक भिड़ंत में चार की मौत, चार गंभीर रूप से हुए घायल
इस खबर को पढ़ें एनआईए की टीम ने बोकारो से बच्चा सिंह को दबोचा, भाकपा माओवादी के लिए करता था ये काम
इस खबर को पढ़ें सोशल मीडिया का एडिक्शन दुनिया में टेंशन! क्यों बच्चों को ‘LOG OUT’ करना चाहती हैं सरकारें