जमशेदपुर 16 May 2024,जमशेदपुर मे बंगला के दो महान कवि रविन्द्रनाथ टैगोर व काजी नजरुल इस्लाम की जयंती के उपलक्ष्य में सामाजिक संस्था ‘बंग बंधु’ की ओर से बिष्टुपुर मिलानी हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मौके पर संस्था के कई कलाकारों ने रविन्द्र संगीत, नजरुल गीत सहित नृत्य प्रस्तुत किया. आयोजन में नवगठित कमिटी का विस्तार तथा उन सदस्यों का अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की अध्यक्ष अपर्णा गुहा ने किया, उन्होंने कहा की वर्तमान में पूरे राज्य के लोग अब बंग बंधु के साथ जुड़ रहे हैं. उन्होंने बताया कि भविष्य में संस्था की महिला व युवा कमिटी का गठन अलग से होगा तथा सभी बंगीय संस्थाओं को एक मंच पर लाकर एकजुट किया जाएगा।
वहीँ मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने राज्य में बंगला एकेडमी बनाने का आश्वासन देते हुए कहा कि आगामी जून माह में राज्य के प्राइमरी स्कूलों में बंगला, ओडिय़ा व जनजातीय भाषा के शिक्षकों की बहाली शुरु होगी. सरकार शिक्षा के क्षेत्र में कई विकास की योजनाएं तैयार की है, जो अन्य राज्यों के लिये अनुकरणीय होगा।
गर्मी के प्रकोप को देखते हुए संभव संस्था ने आम लोगों के लिए लगायाhttps://yash24khabar.com/to-provide-relief-from-the-heat-senior-superintendent-of-police-distributed-relief-material-among-the-traffic-police-personnel-21090/ प्याऊ