जमशेदपुर: 5 जून, 2024 – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जमशेदपुर वन प्रमंडल में आज विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जमशेदपुर की डीएफओ ममता प्रियदर्शी ने अपने कार्यालय परिसर में लगे पेड़ों को राखी बांधकर पर्यावरण दिवस मनाया।
इस दौरान उन्होंने कहा, विश्व पर्यावरण दिवस पर आज हम यह संकल्प ले रहे हैं कि हम ज्यादा से ज्यादा पेड़ों का संरक्षण और संवर्धन करेंगे। साथ ही, अपने विशेष दिन पर एक पेड़ अपने आसपास जरूर लगाएंगे। उन्होंने आगे कहा, जैसे कि देश के प्रधानमंत्री ने कहा है कि अब हम ग्रह ऐरा की ओर बढ़ रहे हैं। वही हमारे राज्य सरकार के द्वारा जल जंगल जमीन के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है।
ऐसे में आज जरूरत है कि पर्यावरण के प्रति हम जागरूक रहे। उसके संरक्षण के लिए हम कदम उठाए और साथ मिलकर पर्यावरण का संरक्षण करें।
इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी पेड़ लगाकर पर्यावरण दिवस मनाया। लोगों को पौधे वितरित किए गए और उन्हें पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जागरूकता फैलाने के लिए स्कूली बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
हमें भी पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और पेड़ लगाकर, पानी बचाकर और कम प्रदूषण फैलाकर इसे बचाने में अपना योगदान देना चाहिए।
37 झारखण्ड बटालियन एनसीसी द्वारा विश्व पर्यावरणhttps://yash24khabar.com/world-environment-day-program-was-organized-by-37-jharkhand-battalion-ncc-23331/ दिवस कार्यक्रम का किया गया आयोजन।