जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के अध्यक्षता में प्रेस वार्ता कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में आयोजित किया गया।
जिसमें मुख्य रूप से प्रेस वार्ता को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह सांसद राज्यसभा ने संबोधित करते हुए कहा कि जमशेदपुर पश्चिम में कांग्रेस पार्टी एवं इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी माननीय मंत्री बन्ना गुप्ता हैं। जिनके कार्यों की सराहना जितना भी की जाए उतना कम होगा।
कोविड काल में इनका योगदान काफी सराहनीय रहा है, भारत सरकार के द्वारा इस सेवा के लिए उन्हें प्रोत्साहित और सम्मानित भी किया गया साथ ही मानगो से साकची के बीच में बड़ा फ्लाइओवर का निर्माण करने का कार्य भी इनके विशेष कार्यों में से है। जिससे आम जनता को बहुत लाभ पहुंचेगा जाम से निजात मिलेगा तथा एमजीएम अस्पताल नया निर्माण 600 बेड से आम जनता को चिकित्सा सेवा में काफी राहत मिलेगी। इसके अलावा झारखंड सरकार के द्वारा जनकल्याण कार्यों में मैया सम्मान निधि के तहत 50 लाख से अधिक महिलाओं को मैया सम्मान योजना देने का कार्य भी झारखंड सरकार के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बहुत बड़ा कार्य किया है साथ ही जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी एवं इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉक्टर अजय कुमार जी खड़े हैं जिनकी छवि काफी शिक्षित व्यक्तित्व के साथ है साथ ही इन्होंने अपने भारत की अधीक्षक के कार्यकाल में भी बहुत अच्छा सराहनीय कार्य किया है।
अब इंडिया गठबंधन कांग्रेस पार्टी के द्वारा प्रत्याशी बनाए गए हैं इस क्षेत्र की जनता इनका पूरा सहयोग देते हुए भारी मतों से जीतने का कार्य भी करेगी दूसरी तरफ भाजपा सरकार परिवारवाद के नारा को लगातार कहती थी अब बताएं पूर्व मुख्यमंत्री सह वर्तमान राज्यपाल के बहू को जो उम्मीदवार बनाया गया है क्या यह परिवारवाद नहीं है आम जनता इस पर अवश्य अपना विचार करेगी और डॉक्टर अजय कुमार को भी भारी बहुमत से जीतने का कार्य करेगी ।।
इस खबर को पढ़ेंऐतिहासिक होगी योगी आदित्यनाथ की जनसभा, आज आमबगान मैदान में उमड़ेगी जनता – काले
इस खबर को पढ़ेंदीन बंधु ट्रस्ट ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया
इस खबर को पढ़ेंसरयू राय का दावा जमशेदपुर पूर्वी और तमाड़ सीट भी बड़े अंतर से जीतेगा एनडीए