जमशेदपुर1 May 2024,अगर आपने आउट ऑफ फॉर्म हार्दिक पंड्या को T-20 वर्ल्ड कप टीम में चुना, तो आपको रिंकू सिंह को भी चुनना चाहिए था। आप प्लानिंग कुछ और करते हो और अंत में कुछ और कर जाते हो। रिंकू सिंह को इस IPL में बैटिंग के कम मौके मिल रहे हैं, जिस वजह से वह एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी परफॉर्म नहीं कर पाए हैं। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह को जैसे ही 15 सदस्यीय टीम में मौका नहीं मिला, भारतीय फैंस टीम इंडिया के चयन और BCCI पर सवाल उठाने लगे। 30 अप्रैल को अहमदाबाद में सिलेक्शन कमिटी की मीटिंग हुई, जिसमें टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम चुनी गई। इस मीटिंग में चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और BCCI सचिव जय शाह भी थे। लेफ्ट हैंडेड बैटर को जब भी मौका मिला है, उन्होंने खुद को साबित किया है लेकिन इसके बावजूद रिंकू को 15 खिलाड़ियों वाली सूची में ना चुनकर रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में डाल दिया गया।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 इस बार अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेली जानी है। लेकिन इस बीच टीम इंडिया के दिग्गज रिंकू सिंह के 15 खिलाड़ियों वाली लिस्ट में ना चुने जाना अचरज वाली बात है। रिंकू सिंह को आप टीम से बाहर नहीं कर सकते थे क्योंकि वो काफी ज्यादा कंसिस्टेंट थे। रिंकू को शिवम दुबे के चलते रिजर्व में रखा गया। रिंकू सिंह के पिछले प्रदर्शन को आप टीम इंडिया के लिए अनदेखा नहीं कर सकते। बता दें कि रिंकू सिंह का टी-20 वर्ल्ड कप टीम में जैसे ही चयन नहीं हुआ, विभिन्न प्लेटफॉर्म पर उनका नाम ट्रेंड करने लगा।
रिंकू सिंह यही सोच रहे होंगे कि वो तो टीम का हिस्सा थे लेकिन उन्हें क्यों नहीं लिया गया। रिंकू को ये भी लग रहा होगा कि उन्होंने तो प्रदर्शन भी किया, लेकिन क्या हुआ। हमने क्या गलत किया। युजवेंद्र चहल को आप लेकर गए थे लेकिन एक भी मैच नहीं खिलाया। बीच में चहल गायब थे। व्हाइट बॉल नहीं खेल रहे थे। तो वहां पर आपकी प्लानिंग कहां थी। लेकिन जब IPL आया तो सभी जाग गए और चहल को चुन लिया। पूरे साल आप प्लानिंग कुछ और करते हो लेकिन जब रिजल्ट की बात आती है तब कुछ और हो जाता है। तो इस बात पर सवाल उठने चाहिए थे। हम चाहते हैं कि ये जो लड़के चुने गए हैं, यही जीत कर आएं। अगर हार्दिक को उप-कप्तान बनाया है तो उन्हें जिम्मेदारी निभानी होगी। अगर आपने उन्हें उप कप्तान के तौर पर चुना है, तो आपको रिंकू सिंह को भी चुनना चाहिए था। अपनी प्रतिक्रिया दें। क्या आपको भी लगता है कि रिंकू सिंह को T-20 वर्ल्ड कप में चुना जाना चाहिए था?