लोहरदगा – लोहरदगा के गायक धनेश लोहर ने झारखंड के स्थानीय भाषा नागपुरी में अयोध्या में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा का बखान किया है। धनेश लोहरा के द्वारा गाए गए इस गीत को जंगल पहाड़ और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग काफी पसंद कर रहे हैं। गायक धनेश लोहरा के साथ तबला में आनंद पांडे और कलाकारों ने इनका साथ दिया है। नागपुरी भाषा में गाए गए इस गाने में यह भी कहा गया है कि एक समय हनुमान को समुद्र पार कराने वाले हनुमान थे वही इस कलयुग में भी एक हनुमान ने श्रीराम को अयोध्या में स्थापित कर दिया है।
जिसकी खुशी देश में दिखाई पड़ रही है। और यह खुशी जैसे जैसे प्राण प्रतिष्ठा के दिन नजदीक आ रहा है वैसे ही और ही खुशियां और उत्साह भारत में बढ़ती जा रही है। श्रीराम प्रभू का स्वागत हमें दीप जलाकर करना है। घर घर राम की तस्वीर और प्रतिमा स्थापित करनी है। यह संदेश नागपुरी लोक गीत के माध्यम से गायक धनेश लोहरा ने झारखंडवासियों को दिया है।