जमशेदपुर,सनराइज इवेंट मैनेजमेंट इंडिया के द्वारा आयोजीत झारखंड बिगेस्ट फेस्ट कार्यक्रम का ग्रैंड फिनाले 20 जनवरी 2024 को टेल्को क्लब में होगा। जिसकी जानकारी देने हेतु सनराइज इवेंट मैनेजमेंट इंडिया के द्वारा आज एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया।
इस पत्रकार वार्ता में सनराइज इवेंट मैनेजमेंट इंडिया के चेयरमैन भरत सिंह ने बताया कि सनराइज इवेंट मैनेजमेंट इंडिया के द्वारा झारखण्ड स्तर पर झारखंड बिगेस्ट फेस्ट कार्यक्रम के लिए डांस, सिंगींग और मौडलिंग का ऑडिशन लिया गया था। जिसका पहला ऑडिशन 28 नवंबर को धनबाद में, दूसरा ऑडिशन 3 दिसंबर को राँची में और तीसरा ऑडिशन 23 दिसंबर 2023 को माईकल जॉन ऑडिटोरियम विष्टुपुर में किया गया। पर कार्यक्रम के प्रति लोगों की रूची और मांग को देखते हुए हमने इस कार्यक्रम के लिए एक विशेष ऑडिशन का भी आयोजन किया था जिसमें भारी संख्या में लोगों ने अपना ऑडिशन दिया था।
कार्यक्रम के ग्रैंड फिनाले के लिए सिलेक्ट हुए कैंडिडेट्स का ग्रैंड फिनाले के लिए ट्रेनिंग और ग्रूमिंग शुरू किया जा चुका है। ग्रैंड फिनाले के लिए सिलेक्ट हुए सभी कैंडिडेट्स अपनी पूरी मेहनत और लगन के साथ अपनी प्रेक्टीस कर रहें है।
कार्यक्रम का ग्रैंड फिनाले 20 जनवरी को टेल्को क्लब जमशेदपुर में होगा। ग्रैंड फिनाले में विशेष अतिथि के रूप में बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री श्रीमती भाग्यश्री जी उपस्थित रहेंगी, जो की बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक है। इस झारखण्ड बिगेस्ट फेस्ट का टोटल प्राइज मनी दो लाख रूपये है।