आज सोनारी मंडल अंतर्गत आदर्श नगर, बिरसा बस्ती में बढ़ते ठंड को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री नीरज सिंह के द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया।
इस मौके पर नीरज सिंह ने कहा की जमशेदपुर में ठंड बहुत ही बढ़ गई है जिसको नजर में रखते हुए आज इस कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। समाज में कई ऐसे जरूरतमंद लोग है जिनका कोई अपना पक्का मकान या आशियाना नहीं है। ऐसे कई लोग है जो की इस ठंड के मौसम में ठंड से ठिठुरने को विवश हैं या फिर किसी प्रकार से अपना जीवन यापन कर रहे हैं। इनके लिए आज यह वितरण का आयोजन किया गया है। नीरज सिंह ने कहा कि इस तरह का वितरण आगे भी जमशेदपुर के बस्तियों में होता रहेगा। इस कंबल वितरण का आयोजन समाजसेवी रानी गुप्ता जी के नेतृत्व में किया गया । मौके पर विद्या सिंह जी, दिव्य जी, लक्ष्मी कुमारी जी, सविता कुमारी जी, देवी जी, तारा जी, पूर्णिमा जी समेत कई लोग मौजूद रहे।