जमशेदपुर: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूर्व सैनिकों की संस्था द वारियर्स आफ कोल्हान द्वारा माईकल जोन सभागार जमशेदपुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


मुख्य अतिथि पद्मश्री छुटनी महतो एवं विशिष्ट अतिथियों राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित शिक्षिका संध्या प्रधान , महिला विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डा त्रिपुरा झा , श्रीमती शांता वैद्यनाथन , समाजसेवी श्रीमती पूरबी घोष द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।


अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं तिरंगा अंगवस्त्र भेंटकर संस्था की महिलाओं के द्वारा किया गया। तत्पश्चात देश की बीरांगनाओ एवं शहीदों को समर्पित देश भक्ति गीत की प्रस्तुति पूर्व सैनिक उमेश शर्मा द्वारा दी गई।


सांस्कृतिक कार्यक्रम में शहर के प्रतिष्ठित कलाकारों त्रिपर्णा बनर्जी, नेहा बर्षा, मीना महाराणा, रुबी जेना, बबीता सिंह, मोमिता मुखर्जी, सुनील कर्मकार, शैलेन्द्र सिंह इत्यादि ने खूब शमां बांधा।
शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति डी ए वी बिष्टुपुर की छात्रा अद्विका एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी नृत्यांगना मिष्टु मुखर्जी द्वारा दी गई।


नारी शक्ति सम्मान के तहत महिला विश्वविद्यालय जमशेदपुर की एन सी सी की छात्राओं जिन्होंने गणतंत्र दिवस परेड में भाग लिया था , अदिति कुमारी , अनमोल परी मिश्रा , हेमन्ती पातर, चांदमनी प्रधान एवं संत नंदलाल विद्या मंदिर घाटशिला की छात्रा सार्जेंट श्रुति राॅय सहित नेशनल कराटे चैंपियनशिप में कांस्य पदक प्राप्त गमहरिया की छात्रा सुमन महतो को शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया गया।


अपने संबोधन में प्रो डॉ त्रिपुरा झा ने समाज में महिलाओं की वर्तमान स्थिति एवं उनके उत्थान से संबंधित अपने विचार रखे।


कार्यक्रम में चेंबर के पूर्व अध्यक्ष श्री ए के श्रीवास्तव , सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्षा पल्लवी दीप, ओड़िया मध्य विद्यालय की प्प्राचार्या ममता झा , प्राचार्या अनामिका श्रीवास्तव , महिला विश्वविद्यालय की एन सी सी शिक्षिका प्रीती सोनकर, समाजसेवी प्रियंका शर्मा, रश्मि साहु, सुनीता मिश्रा, दुलारी झा, संस्था के महिला विंग की नूतन शेखर, मीनाक्षी सिंह, सुंदरी महतो, बेबी महतो पूनम शर्मा, महासचिव सुधीर कुमार सिंह , अनिल कुमार महतो, सत्यवान महतो, एस एस बाग, एस एस शर्मा सहित भारी संख्या में संस्था के सदस्य उपस्थित थे।
मंच संचालन मृणालिनी बाग , प्रतिमा सिंह एवं संस्था के अध्यक्ष एस शेखर ने किया।
इस खबर को पढ़ें झारखंड तेलुगु ब्राह्मण संघ ने जमशेदपुर में भव्य कार्यक्रम के साथ महिला दिवस मनाया
इस खबर को पढ़ें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इनरव्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट द्वारा सम्मान समारोह
इस खबर को पढ़ें नारी के नारीत्व को सम्मानित किया गया नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में