जमशेदपुर, जमशेदपुर शहर एक बार फिर राम नाम के रंग में रंग गया। भालुबासा और काशीडीह से निकली भव्य रामनवमी विसर्जन शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं देखते ही बनता था, डंके की गूंज, बजे बजे की धुन और जय श्री राम के जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय हो गया। जंबू अखाड़ा भालुबासा से निकली शोभा यात्रा आकर्षण का केंद्र रहा, विद्युत सज्जा से सजी झांकियों और हैरतअंगेज करतबों ने लोगों का मन मोह लिया। महिलाएं भी बढ़ चढ़कर करतब दिखाने में पीछे नहीं रहीं। बंटी सिंह के नेतृत्व में निकाली इस यात्रा में 11 डंका पार्टियों की एक साथ गूंज ने वातावरण को भक्ति में बना दिया। भूत पिशाच का रूप धरे कलाकारों और आतिशबाजी ने समा बांध दिया। हजारों की संख्या में राम भक्त जय श्री राम और जय हनुमान के नारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए।
वही ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह अखाड़ा समिति की शोभायात्रा भी अपने परंपरागत गौरव के साथ निकाली गई। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस वर्ष गुरुवार की जगह शुक्रवार को निकाली गई। इस यात्रा में भी लोगों ने वेंचर का हिस्सा लिया, काशीडीह से शुरू हुई यह यात्रा बसंत टॉकीज, साकची गोल चक्कर होते हुए स्वर्ण रेखा नदी पहुंची, भगवा वस्त्र धारण किए श्रद्धालुओं ने पूरे अनुशासन के साथ यात्रा में हिस्सा लिया और पारंपरिक खेलों का प्रदर्शन किया, रामनवमी के इस पावन अवसर पर जमशेदपुर शहर पूरी तरह भगवामय में हो गया।