जामताड़ा,अंबेडकर जयंती के मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भाजपा और मोदी सरकार के विरुद्ध बिगुल फूंक दिया है। इसी कड़ी में संविधान बचाओ देश बजाओ आंदोलन को लेकर अनुमंडल कोर्ट परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्यामलाल हेंब्रम ने किया। मौके पर पार्टी समर्थित कार्यकर्ता और पदाधिकारी ने अपने-अपने वक्तव्य रखें। वहीं जिला अध्यक्ष श्यामलाल हेंब्रम ने कहा कि इस देश को बचाने के लिए संविधान को बचाना जरूरी है। केंद्र सरकार संविधान के साथ छेड़छाड़ कर देश के लोकतंत्र को खतरे में डालने का प्रयास कर रही है। जहां गैर भाजपा सरकार है वहां के मुख्यमंत्री को गलत तरीके से जेल भेजने
का काम किया जा रहा है।पूरे देश में इसका विरोध चल रहा है और लोग उलगुलान कर रहे हैं। जिसका व्यापक रूप 21 अप्रैल को रांची में देखने को मिलेगा। जब कल्पना सोरेन की अगुवाई में इंडिया गठबंधन के तमाम प्रदेश के बड़े-बड़े नेता शामिल होंगे। उसमें बड़े नेताओं से राय मशवरा किया जाएगा। उसी अनुरूप इसका संदेश गांव-गांव तक लोगों को पहुंचाया जाएगा और वोट भी मांगा जाएगा।
वहीं पार्टी प्रवक्ता अशोक मंडल ने कहा कि उलगुलान रैली की तैयारी पूरी कर ली गई है और जामताड़ा जिला से 10 हजार लोग विभिन्न माध्यमों से उलगुलान रैली में शामिल होने रांची पहुंचेंगे और भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देंगे।