जमशेदपुर। मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्वारा आगामी 3 मार्च रविवार को जरूरतमंद 11 हिन्दु कन्याओं ़का निःशुल्क सामूहिक विवाह कराया जायेगा। जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस संबंध में रविवार को सुरभि शाखा अध्यक्ष निशा सिंघल, सचिव कविता अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष ज्योति अग्रवाल ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर बताया कि जरूरतमंद शादी योग्य हिन्दु कन्या के परिजन/अभिभावक संस्था के पदाधिकारियों से विशेषकर इस कार्यक्रम की से संयोंजिकाओं से संपर्क कर सकते हैं। सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तीन संयोंजिका क्रमशः ममता अग्रवाल (7717704436), रेनु अग्रवाल (8340493284) तथा बिंदिया नरेड़ी (9142658457) हैं। उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह हेतु कन्या के अभिभावकों को जोड़ा तय करना हैं। जोड़ा की खोज संस्था के लोग नही करेंगें। सरकारी नियमानुसार लड़के की आयु 21 वर्ष व लड़की की 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। वैवाहिक कार्यक्रम के आयोजन पर सुरभि शाखा द्वारा समाज के गणमान्य लोगों के सहयोग से खर्च करने की व्यवस्था बनाई गई है।
Discover more from Yash24Khabar
Subscribe to get the latest posts to your email.